
आज जनपदीय ब्राह्मण सभा द्वारा अपनी महिला प्रकोष्ठ इकाई का आज श्रद्धा हिन्दू अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ द्वारा विधिवत रूप से गठन किया गया।
जिसमें जनपदीय ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा एवं महामंत्री संजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का विषय है जब समाज की महिलाएं समाज की उन्नति के लिए आगे आती हैं।

इस अवसर पर संरक्षक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में जहां महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है ।इस अवसर पर संरक्षक देवेंद्र शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा हिंदू ने कहा कि जो महिलाएं कुछ कहने में संकोच करती हैं हम उन महिलाओं के पास जाकर समाज की ओर से उनका सहयोग करेंगे। महिलाओ की उन्नति व जरूरत में पूर्ण सहयोग करेंगे।आज के समय में महिलाओ का विकास बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शर्मा एवं युवा के अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि जब महिलाओं को आगे आना चाहिए। जनपदीय ब्राह्मण सभा में अध्यक्ष श्रद्धा हिन्दू, महामंत्री मधु शर्मा, उपाध्यक्ष बबीता शर्मा,विभा शर्मा, साधना शर्मा,रेणु अत्रेय,और मन्त्री नीलम शर्मा, लक्षिता शर्मा, दिव्या शर्मा, वंदना शर्मा, रूबी शर्मा,पूनम शर्मा, सपना शर्मा, श्वेता गौड,मंजू शर्मा, स्वाति कौशिक, मीता केशव शर्मा, मनीषा शर्मा, बृजेश शर्मा, आमन्त्रित सदस्य मे नीतू शर्मा व राखी शर्मा, मनोनीत किये गये।शशि शर्मा, शिवानी शर्मा, मिनाक्षी शर्मा,अनु शर्मा, सुप्रिया शर्मा, सीमा शर्मा, सोनिया शर्मा, सुनीता शर्मा, अनुराधा शर्मा, पारूल शर्मा, सोनिया कौशिक,कमल शर्मा, प्रेमलता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य में रखा गया। सुषमा शर्मा, मीना शर्मा, मोनिका भूषण शर्मा संरक्षिका के रूप में रहेंगी। कार्यक्रम काफी उत्साह पूर्ण रहा। जिसमें महामंत्री संजय शर्मा,सतीश शर्मा, रामदेव शर्मा, ईश्वर चन्द शर्मा,मनीष कोंशिक,व आशीष शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही






