Latest Update

गुरुकुल हॉकी टीम ने क्वार्टर फाईनल मे स्थान बनाया

हरिद्वार। उत्तर क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता मे भाग लेने गई गुरुकुल हॉकी टीम ने पूल के सभी मैच जीत कर क्वार्टर फाईनल मे स्थान बनाया है। 16 वर्षो के अन्तराल के बाद गुरुकुल हॉकी टीम ने क्वार्टर फाईनल मे जीत दर्ज की। लीग आधार पर अंकों के आधार पर पहली चार टीमों का स्थान तय होना है। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 29 नवम्बर से चल रही प्रतियोगिता में ए0एम0यू0, अलीगढ, गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, लवली प्रोफेशन विश्वविद्यालय फग्वाडा तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र चार पुल से आई इन टीमों के बीच लीग मैच कल से आरम्भ होगे। टीम के साथ गये हॉकी कोच दुष्यन्त सिंह राणा एवं मैनेजर अश्वनी कुमार ने बताया कि गुरुकुल कांगडी की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीते है जिसमे हिमाचल प्रदेश वि0वि0, शिमला (8-0), हे0न0 बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर (13-0), चण्डीगढ विश्वविद्यालय, मोहाली को (5-0) से परास्त करके कर्टर फाईनल मे जीत दर्ज की है।

उधर विश्वविद्यालय हॉकी टीम की जीत की खबर से छात्रों एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों मे उत्साह एवं खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 हेमलता कृष्णमूर्ति ने छात्रों एवं टीम आफिशियलस को फोन पर बधाई देते हुये कहॉ कि खिलाडियों के परिश्रम से विश्वविद्यालय अपने हॉकी के अतीत को पुनः दोहरा रहा है। जिसमे खिलाडियों के योगदान को रेखांकित किया जायेगा। कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने कहॉ कि शिक्षा के साथ खेलों मे भी गुरुकुल नई ऊंचाईयॉ प्राप्त कर रहा है, जो इस बात का प्रतीक है कि आधुनिकता एवं तकनीक के युग मे भी संस्कार एवं मूल्यों का महत्व कम नही हुआ है। प्रभारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग डॉ0 अजय मलिक ने कहॉ कि खिलाडियों को ओर बेहतर अवसर एवं सुविधाएं दिये जाने से इस प्रकार की उपलब्धियॉ अर्जित की जाने मे मदद मिलती है। सदस्य, क्रीडा परिषद डॉ0 शिवकुमार चौहान ने खिलाडियों की इस जीत को उनके त्याग एवं परिश्रम की विजय बताते हुये शुभकामनाएं दी है। वित्ताधिकारी प्रो0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने कहॉ कि खिलाडियों के विश्वविद्यालय पहुॅचने पर सम्मानित किया जायेगा।एम0पी0एड0, बी0पी0एड0, बी0पी0ई0एस0 के छात्रों सहित अन्य संकाय के छात्रों ने टीम की जीत पर ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहि की। इस अवसर पर डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा प्रो0 ब्रहमदेव विद्यालंकार, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 प्रभात कुमार, डॉ0 शिवकुमार चौहान, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार राजेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, निकुंज यादव आदि ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News