Latest Update

यूपी सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटवाया

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार को बैरागी कैंप में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बैरागी कैंप में अवैध रूप से बनायी दुकानों, झोपड़ियों, अवैध रूप से संचालित पार्किंग को हटाया गया। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि बैरागी कैंप उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संपत्ति है। इस भूमि का उपयोग कुंभ मेलों के दौरान उपयोग किया जाता है। वही अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने उत्तरी खंड गंगनहर के राजस्व विभाग को निर्देशित किया है कि उत्तरी खंड गंग नहर की संपत्ति पर कहीं भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए । अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाए जाने का अभियान जारी रखना है। जहां पर भी अतिक्रमण की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि उत्तरी खंड गंग नहर की दुकानों का कोई कही पर भी स्वरूप बदला गया है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। हरिद्वार से लेकर रुड़की तक सर्वे जारी रखा जाए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटवाए जाने की कार्रवाई मे तेजी लाई जाए

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News