Latest Update

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

पथरी। आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अध्यापक अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था। हमारा संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। और लिखित संविधान है। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सुहेल, अमन वंशिका और तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु, विवेक और हर्ष दूसरे स्थान पर रहे। शिवानी, तबस्सुम और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अमित कुमार, सुभाष चौहान, सुदेश कुमार, अनुपमा चौहान, अनीता चौहान, शाहिद अली ,अजय यादव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News