Latest Update

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्याालयों में र्स्माट क्लास प्रारम्भ कराई जाएं सीडीओ की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल को निर्देश दिये गये कि 60 आंगनबाडी केन्द्रों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतु विस्तृत रिर्पोट तैयार कर प्रस्तुत करें। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण निर्माण विभाग को 60 आंगनबाडी केन्द्रों की सूची उपलब्ध करायें जिससे विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले व्यय का वास्तविक व्यय सहित आंगणन तैयार किये जाये। 

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से 02-02 मॉडल उप केन्द्र बनाये जाये। मॉडल उप केन्द्रों पर व्यय धनराशि की वास्तविक स्थिति ज्ञात कर उपलब्ध कराये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता को निर्देश दिये गये कि समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्याालयों में र्स्माट क्लास प्रारम्भ कराई जाये, साथ ही उन्होंने र्स्माट क्लास हेतु नीति आयोग के फण्ड से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

 बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला नीति आयोग से नलिनी ध्यानी, सहा. जिला अर्थ सख्या अधिकारी सुभाष शाक्य मौजूद थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News