
यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इलाके में तनाव बना हुआ है।कट्टरपंथियों और पुलिस के बीच झड़प हो रही है। जैसे ही टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची वैसे ही वहां मौजुद भीड़ भड़क गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से कट्टरपंथियों को शांत रहने की अपील भी की गईष लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस की एक भी न सुनी। जानकारी के मुताबिक कट्टरपंथियों ने करीब तीन घंटे तक पुलिस पर पथराव किया। बाद में और फोर्स को बुलाकर भीड़ को भगाया गया।
पुलिस ने लिया एक्शन

शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने कट्टरपंथियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया और लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही कट्टरपंथियों में भगदड़ मच गई। सब भागने को मजबूर हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। तभी पुलिस की टीम आती है और भीड़ को खदेड़ना शुरू कर देती है। उन्हें इस तरह से पीटा जाता है कि लोग छुपने लगते हैं। इस दौरान कई लोग अल्लाह या अल्लाह कहते हुए भी नजर आते हैं।
सीओ समेत 24 पुलिसकर्मी घायल
संभल में भड़की हिंसा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से तीन की पहचान सामने आई है। इनमें रूमान खान (42), बिलाल (30) और नईम (25) के रूप में पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दुसरी तरफ इस हिंसा में CO अनुज चौधरी को भी गोली लगी है, जिसमें वो घायल हैं। 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इलाके में पूरी तरह से तनाव की स्थिती बनी हुई है।






