खेलकूद एवं एकता दौड़ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रुड़की। आज पी एम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में केंद्रीय राष्ट्रीय एकता एवं वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल ए जोजी पॉल ने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है उनमें खेल भावना तथा जीवन के प्रति एक सकारात्मकता का विकास भी होता है उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेलों में भाग लेने तथा विजय प्राप्त करने हेतु बधाई दी। 

 वार्षिक खेलकूद दिवस में विद्यालय में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़ आदि के साथ छोटे बच्चों के लिए सैक रेस, टॉफी रेस आदि का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ लंबी कूद, खो – खो एवं वॉलीबॉल, गोला फेंक कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। 

  विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में रिले दौड़ में शिवाजी हाउस की अंशिका चौहान, गोल्डी सुमि, दृष्टि एवं इशिका ने अपने सदन को विजय दिलाई जबकि रमन सदन दूसरे स्थान पर रहा तथा टैगोर सदन को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा । 200 मी उच्च माध्यमिक वर्ग की बालिका दौड़ में शिवाजी हाउस की नंदिनी, प्रथम एवं टैगोर हाउस की खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 से 8 तक की बालकों की रिले दौड़ में शिवाजी हाउस प्रथम रहा तथा रमन हाउस को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा । इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 की बालकों की रिले दौड़ में अशोक सदन की ओर से अभिज्ञान त्यागी, निखिल चौहान, अभिनव बंगारी एवं आशीष सिंह ने अपने सदन को स्वर्ण पदक दिलवाया जबकि रमन एवं शिवाजी सदन को क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक मिला । प्राथमिक विभाग की टॉफी एवं बोरा रेस में टैगोर सदन को प्रथम स्थान मिला जबकि शिवाजी सदन दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर की बालिकाओं की दौड़ में टैगोर हाउस की खुशी विजेता रही जबकि नंदिनी को रजत पदक मिला जबकि कबड्डी का वरिष्ठ वर्ग का विजेता होने का गौरव अशोक सदन को मिला बालिकाओं की कबड्डी की प्रतियोगिता रमन सदन ने जीती जबकि शतरंज की प्रतियोगिता में कक्षा 6 के श्रेष्ठ सिंह बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे । खो – खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रमन सदन को स्वर्ण पदक मिला। बाल वाटिका एवं प्राथमिक विभाग के बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार की मनोरंजक दौडों व गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें बोरा रेस, गुब्बारा दौड़ , मेंढक दौड़, एवं पुस्तक दौड़ आदि का बच्चों ने जी भर कर आनंद लिया ओवरऑल चैंपियनशिप अशोक सदन ने जीते जबकि टैगोर हाउस उपविजेता रहा तथा शिवाजी सदन को तृतीय स्थान मिला।

 

खेलकूद दिवस में प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का संचालन संयुक्त रूप से श्रीमती प्रियंका सिंघल एवं घनश्याम बादल ने किया । इस अवसर पर बच्चों ने मनोरम मार्च पास्ट किया । जब कक्षा 6 के छात्र शिवांशु ने मशाल लेकर खेलकूद प्रांगण के चारों ओर चक्कर लगाया तो बच्चों ने भारी करतल ध्वनि के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। सभी संभागियों को खेलकूद की भावना की शपथ विद्यालय के एसजीएफआई खेलों के पदक विजेता सचिन ने दिलाई। 

खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री मोनिका नेगी के संयोजन में हुआ। इससे पूर्व विद्यालय में प्रार्थना सभा के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस का भी आयोजन किया गया। खेल- कूद एवं एकता दिवस के कार्यक्रमों के व्यवस्थापन में मुख्य रूप से मुख्य रूप से प्रवेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, विकास कुमार शर्मा, हरभगवान सिंह,डॉ वंदना सैनी, सीमा केसरी,भावना शर्मा, वीरेंद्र सिंह वर्मा, प्रवेश कुमार, नीरज पंवार, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल कुमार, गोपाल सिंह बिष्ट, सनी सरोहा, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं कुशलतापूर्वक संभाली ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News