Latest Update

*क्या रुड़की के प्रतिष्ठित पटाखा व्यापारी के खिलाफ हो रही है कोई बड़ी साजिश।*

रुड़की शहर के प्रतिष्ठित पटाखा व्यापारी चावला ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर अधिकारियों द्वारा रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके मध्य नजर आज रात्रि भी अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिष्ठान को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश चावला ट्रेडर्स को दिए गए। क्या वास्तव में केवल चावल ट्रेडर्स पर पटाखे की बिक्री हो रही है या अधिकारी किसी दबाव में यह कार्यवाही कर रहे हैं। जैसे-जैसे दीपावली का पर्व नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे रुड़की के मशहूर पटाखा व्यापारी चावल ट्रेडर्स को अधिकारियों द्वारा किसी न किसी रूप में परेशान किया जा रहा है। सभी आवश्यक पेपर्स होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा चावला ट्रेडर्स के नेहरू स्टेडियम स्थित प्रतिष्ठान को गत रात्रि बंद करा दिया गया एवं आगे प्रतिष्ठान पर पटाखे की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। एवं इसके एवरेज में दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई। सूत्रों के मुताबिक यह पूछे जाने पर की यह कार्रवाई क्यों हो रही है ?अधिकारियों का कहना है कि उनके ऊपर दबाव है। अब यह दबाव किसका है यह तो अधिकारी ही जाने। क्या वास्तव में रुड़की शहर में केवल एक ही प्रतिष्ठान चावला ट्रेडर्स पर पटाखे बिक रहे हैं या शहर की सच्चाई कुछ और है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News