Latest Update

दीपावली का त्यौहार भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण का प्रतीक: मदन कौशिक

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा आज ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के मैदान में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक ने कहा की दीपावली का कार्यक्रम हमारी संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण का प्रतीक है, भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर तब के कालखंड में अयोध्या वापस लौटे थे तब अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में दीपावली मनाई थी, और आज सैकड़ो वर्षों बाद एक बार फिर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है, और रामलला वहां विराजमान है तो निश्चित रूप से इस वर्ष की दीपावली अयोध्यावासियों सहित पूरे भारतवासियों के लिए एक खुशी का संदेश लेकर के आई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा की दीपावली दीपों का पर्व है, हमें इस त्यौहार पर एक ओर जहां मिट्टी के दिए जलाने चाहिए वही चीन के खिलौने, वहां की बनी चीजें और पटाखों का बहिष्कार करना चाहिए, प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार स्वदेशी की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का आह्वान किया है हम सबको उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति अनु कक्कड़ ने कहा की 5 दिन चलने वाला यह त्यौहार भारतीय परिवारों में एक उत्साह और उमंग का प्रतीक है धनतेरस, नरक चौदस, दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज जैसे सभी त्यौहार अपने आप में सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं, सभी भारतवासियों को मिलजुलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार विधानसभा को एक परिवार समझती है और यही कारण है कि साल के सभी प्रमुख त्योहारों पर इस प्रकार के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि हमें एक दीप किसी भी स्वजनिक स्थान पर जाकर देश के शहीदों के नाम भी जलाना चाहिए ताकि उनके त्याग और बलिदान को हम याद कर सके। कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गढ़वाली नृत्य पेश किए गए, जिस पर वहां उपस्थित जनसैलाब ने जमकर तालियां बजाई आज के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, सुभाष चंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा, कामिनी सडाना, ललित नैय्यर, नीरज त्यागी, आरती नैय्यर, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, सुनील सेठी, सुशील त्यागी, लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हर्ष, दौलत शैलेश, मोदी, सपना शर्मा, विदित शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन माना, प्रशांत सैनी, दीपक टंडन, सचिन बेनीवाल, मोनिका सैनी, सतेंद्र चौधरी, पिंकी चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News