Latest Update

रुड़की में रामनगर स्थित एक होटल में अरुणिमा प्रबुद्ध महिला संगठन द्वारा सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

रुड़की में रामनगर स्थित एक होटल में अरुणिमा प्रबुद्ध महिला संगठन द्वारा सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। रुड़की नगर में अरुणिमा का संयोजन rss राष्ट्र सेविका समिति अखिल भारतीय संगठन द्वारा किया गया था।यह नगर में सर्विस करने वाली महिलाओं का समूह है। उनके ज्ञान व अनुभव का लाभ समाज को

मिले इस दिशा में महिलाएं प्रयत्नशील रहती है। इस अवसर पर माननीया आनंदानम सीता जी प्रमुख कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भारतीय चिंतन में महिला विषय पर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम अध्यक्षा अमिता श्रीवास्तव ने भी हिंदू संस्कृति में महिला को अतिश्रेष्ठ स्थान पर बताया । राज्यसभा सदस्या कल्पना सैनी जी द्वारा संगठन की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।सचिव रेखा सिंह द्वारा

अरुणिमा के वार्षिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया।अरूणिमा अध्यक्षा उर्मिला पुण्डीर ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रान्त संयोजिका भावना त्यागी ने सभी का स्वागत किया। वार्षिकोत्सव के इस अवसर पर नीता मित्तल ,भारती शर्मा ,साक्षी त्यागी, श्रद्धा हिंदू ,नीलम शर्मा ,नीलम मधोक ,सुगंध जैन ,मधु शर्मा ,निशु नामदेव अलका घनशाला जया नचिकेता, संगीता सिंह आदि अरुणिमा की सदस्य महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में नगर के अन्य विभागों और क्षेत्रों से काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया।और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News