
रूड़की : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा द्वारा उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कैबिनेट द्वारा प्रदेश के करीब 184101 अंत्योदय राशन कार्डधारक महिलाओं के लिए तीन साल बढ़ाकर सन् 2027 तक तीन गैस सिलिंडर मुफ्त रिफिल कराने की मंजूरी देकर प्रदेश की महिलाओं को दीपावली के अवसर पर उपहार दिया गया है जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी तथा उनकी मंत्री परिषद की पूरी कैबिनेट प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनके निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण तथा वूमैन लैड गवर्नमेंट के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
नीलकमल शर्मा

मंडल अध्यक्षा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी






