Latest Update

राजहंस कला मंदिर का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

रुड़की। राजहंस कला मंदिर की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजहंस कला मंदिर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिरकत की। राजहंस कला मंदिर के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील कि की धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा का त्यौहार सभी को आपसी सौहार्द और एकता के साथ मनाना चाहिए।

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अपने अनुभव साझा किए और कविताएं भी सुनाईं। राजहंस कला मंदिर रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा कि दीपावली भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है जिसमें सभी लोग अपने अपने घरों के साथ साथ अपने प्रतिष्ठान को भी सजाते हैं। दीपावली के त्यौहार को लेकर अलग ही उमंग रहती है। घर परिवारों में भारी उत्साह देखने को मिलता है।संस्था के सचिव अजेश अग्रवाल ने कहा कि दीवाली के त्यौहार को लेकर शहर से देहात तक लोगों में भारी उत्साह रहता है। यह त्यौहार सुख समृद्धि और खुशहाली का त्यौहार है। सब आपस मे एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हैं और एक दूसरे के घर मिठाई वितरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बलबीर गोयल ने किया। वहीं कार्यक्रम में किरण कौशिक, मुकुंद प्रताप, गौरव गोयल, योगेश सिंघल, संजय गुप्ता, एड. राकेश गोयल, संजीव अग्रवाल, बलबीर गोयल, शेखर सिंघल, प्रमोद गोयल, सुनील कुमार अग्रवाल, सचिन सिंघल, संजीव गोयल, राजीव चन्द्रा, शेखर सिंघल, नरेश राजवंशी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News