Latest Update

पूजा गुप्ता को मिसेज संगिनी चुना गया संगिनी क्लब ने दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

रुड़की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संगिनी क्लब के द्वारा एक दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमुद सिंघल और साधना शर्मा ने की। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में डांस, तम्बोला, कैटवाक आदि गेम खेले गए। महिलाएं सुंदर सुंदर ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में पहुँची और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। उसके बाद सभी प्रतियोगिता होने के बाद पूजा गुप्ता को मिसेज संगिनी चुना गया। इस कार्यक्रम में वंदिता, नलिनी, सीमा, प्रीति, वंदना, उषा, संगीता, ममता, आरजू , शुभी, रानी, पूनम, मंजू, सीमा, मीता शिखा ने मिलकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News