
रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की हरिद्वार में जनपद स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिस में विकासखंड स्तर पर चयनित विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा संगीत वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया गया। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर के शिक्षक विजय त्यागी द्वारा संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर की शशि बाला सुमन ने वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिता में बी डी इंटर कॉलेज की छात्र जेद ने गायन में एवं छात्रा खुशी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,लंढौरा ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया । निर्णायक मंडल में अमित कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर हरी ओम सरस्वती डिग्री कॉलेज धनौरी डॉ सरोजनी गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकबालपुर ,कंचन मल्होत्रा प्रवक्ता आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की उपस्थित रहे पुरस्कार वितरण डायट प्राचार्य कैलाश डगवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम समन्वय वैष्णो कुमार द्वारा बताया गया की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक एवं विद्यार्थी राज्य स्तर पर होने वाले संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में डॉ अनीता नेगी , डॉ सरस्वती पुंडीर , राजीव आर्य , भूपेंद्र सिंह द्वारा विशेष सहयोग किया किया । इस कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ता नरेंद्र वालिया , प्रेरणा बहुगुणा व डाइट प्रशिक्षु प्रशांत बैंस, अभिषेक चौधरी, शिवम् कुमार, कादम्बिनी खरे तथा गगनदीप नायक , आदि उपस्थित रहे ।






