
रुड़की। करवा चौथ पर्व रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार और शिक्षा नगरी रुड़की में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर व्रत रखा तो शाम के समय चांद का दीदार होते ही अपने पिया का दीदार किया। शहर में शाम के समय बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो सुहागिनों ने अपने-अपने पिया का दीदार किया और खुशी में आतिशबाजी की। काफी देर तक आसमान दूधिया रोशनी से नहा रहा। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी सोशल मीडिया पर भी बधाई का दौर चलता रहा। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने चांद का दीदार होते ही विधायक प्रदीप बत्रा का दीदार किया। दोनों ने एक दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी और पूरे शहर को भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
वही साकेत कॉलोनी स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मिलित सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत की कथा सुनी व पूजा अर्चना कर गौरा मैय्या से अटल सुहाग की व पति की दीर्घायु की कामना की। महिला मंडल सचिव राजकुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जोड़ना व आपसी सौहार्द बढ़ाना है। उन्होंने सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बधाई व शुभकामानायें दी। इस अवसर पर राजकुमारी, वीना रत्ता, कृष्णा गुलाटी, रेणु अरोड़ा, मीरा अरोड़ा, नीलम टक्कर, अनु अरोड़ा नीलम अरोड़ा, गीतू अरोड़ा, कीर्ति आहुजा, गीतिका अरोड़ा, दिव्या गरोड़ा अरोड़ा, किरण आहुजा, पूजा नन्दा, अल्का अरोड़ा, साझी अरोड़ा प्रज्ञा, सीमा आहुजा, शाक्त साहनी, उषा साहनी, सुकृति, श्वेता अरोड़ा प्रियंका, मोनिका अरोड़ा, हेमा गुलाटी, सोनिका गुलाटी, सुनीता, अंजलि, अल्का आहुजा, नेहा मेहन्दीस्ता, नुपुर अरोड़ा, सुनीता सरनूजा उमा मेहन्दीरत्ता, बिंदिया, अमिता, आदि पूजा में उपस्थित रही।







