
आज संस्कृत अकादमी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। प्रतियोगिता का समापन बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बी एस एम के प्रबंधक श्री मनोहर लाल शर्मा,प्रधानाचार्य श्री अजय कौशिक का स्वागत कार्यक्रम संयोजक केशव दयाल जी द्वारा फूल माला डाल कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रद्धा हिंदू जनपद मंत्री संस्कृत भारती उत्तरांचलम ने बच्चों का संस्कृत के प्रति अनुराग जताया और अपनी संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए प्रयास रत रहने का आह्वान किया।प्रतियोगिता में रुड़की ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संस्कृत नाटक में श्री मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज प्रथम रहा।समूह नृत्य में आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, समूहगान में एस डी इन्टर कालेज की छात्राएं प्रथम ,वादविवाद में मारवाड़ इंटर कॉलेज की छात्राओं

ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण में श्री मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रथम रही। श्लोक उच्चाचरण में ग्रीन वे पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती श्रद्धा हिन्दू ने किया। प्रतियोगिता मेंअनिलचौधरी,चन्द्रपाल,शालिनी गुप्ता,श्रद्धाहिन्दू ,गीतामेहन्दीरत्ता,उमेश कुमार, रुक्मण सैनी आदि निर्णायक की भूमिका में रहे।कार्यक्रम में बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री मनोहर लाल जी द्वारा प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम संयोजक केशव दयाल, ने विद्यालय की अच्छी व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में ,योगेश कुमार, अंतिमआर्य,कंचनमल्होत्रा, गायत्री,वैशाली,आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







