
स्वराज फाउंडेशन द्वारा बाबूराम डिग्री कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान महादान है -जलज गौड़*
आज रुड़की के बाबूराम डिग्री कॉलेज में स्वराज फाउंडेशन की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष जलज गौड़ के साथ स्वराज फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पाराशर उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, प्रभात गोयल ,फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पूजा नंदा एवं संस्था के उपाध्यक्ष रोहन गौड़ भी उपस्थित रहे

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक जलज गौड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी व्यक्ति के जीवन को बचाता है और समाज में एक आदर्श और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है इस अवसर पर स्वराज फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि हम सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके
इस अवसर पर रक्तदान कर रहे रक्त वीरों को कॉलेज के प्रबंध निदेशक जलज गॉड और स्वराज फाउंडेशन के पदाधिकारीयो द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए
इस रक्तदान शिविर में डॉक्टर देवेश शर्मा (जनरल फिजिशियन) डॉक्टर वत्सल गुप्ता( दंत रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर सानिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने अपना योगदान देते हुए हुए शिविर में आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की निशुल्क जांच की और छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने हेतु मनोबल बढ़ाया इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्राओं ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया कॉलेज के प्रबंध निदेशक जलज गौड़ और उपाध्यक्ष रोहन गौड़ ने इस उपलक्ष में आए सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में संचालन में अपना योगदान देने हेतु आभार प्रकट किया
इस उपलक्ष में कॉलेज के शैक्षिक स्टाफ में शुरुआती विधि मिलन शर्मा आकांक्षा वर्मा नेहा धीमान आरती आकाश, सरमौर
सैनी महिमा आदि उपस्थित रहे और गैर शिक्षण स्टाफ में योगेश कश्यप ,निधि भारद्वाज अमित सेठी आदि उपस्थित रहे








