Latest Update

ड्यूटी स्थल छोड़कर परिचितों को गर्भगृह में दर्शन कराने ले गया अधिकारी, जल्दी में जूते ही नहीं निकाले, कलेक्टर ने किया निलंबित

मीर्जापुर. शारदीय नवरात्र मेला के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सिटी के द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर पर अपने मूल ड्यूटी स्थल को छोड़कर मंदिर गए थे.उक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर में जूता पहनकर जाने और अपना ड्यूटी स्थल छोड़कर जाने की घटना का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की जांच आख्या पर उक्त सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक प्रतीक कुमार अपने जान-पहचान वालों के दर्शन कराने के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए. इस दौरान वे जूता पहने-पहने ही परिसर में प्रवेश कर गए. जिसके बाद वहां मौजूद मंदिर प्रशासन के लोगों ने उन्हें वहां से वापस भेज दिया. अधिकारी के अपने पद का दुरुपयोग करने और जूता पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का विरोध किया. जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर ये कार्रवाई की है.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News