इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने सीबीआरआई जूनियर हाई स्कूल जिसकी जिम्मेदारी क्लब द्वारा ली गई है, में बच्चों के बैठने लिए लकड़ी की कुर्सी मेज दिए गए जिसमें लगभग 30 बच्चे सुविधा पूर्वक बैठ सकते हैं।क्लब द्वारा स्कूल के बच्चों के लिए एक व्हाइट बोर्ड दिया ताकि वह बच्चे सर्दियों में भी बाहर धूप में बैठकर के अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से कर सके। इस क्लब द्वारा

मिड डे मील बनाने के लिए एक बड़ी कढ़ाई कडछी भी दी गई ताकि बच्चों का भोजन अच्छी तरह से पक सके,।,साथ ही क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल में पहनने के लिए जुराब भी दी गई। छोटी-छोटी मदद के द्वारा स्कूल के गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास इनर व्हील क्लब क्लब रुड़की स्पार्कल्स निरंतर करता रहता है।

अध्यक्ष -सीमा भाटिया 

संपादक -नीलम मधोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *