*पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड के लिए हो रही समस्याओं के समाधान हेतु एक दिवसीय कैम्प का हुआ आयोज*

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर शहर स्थित समाजसेवी फुरकान अंसारी के कार्यालय पर एकदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा अपने आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पहचान पत्र हेतु समस्याओं के समाधान हेतु।पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक नई विवाहित महिलाओं के पहचान पत्र बनवाएं गए। वोटर लिस्ट में नाम न होने एवं नाम में त्रुटि होने के लिए फार्म भी भरवा गए। जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है उनका नाम सूची से हटवाया गया। कैंप का शुभारंभ प्रातः 11:00 हुआ था जिसके पश्चात लगातार भीड़ बढ़ती गई और कैंप को शाम 4:00 बजे तक चलाया गया। 

इस कैंप में आम जन को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने पर काम किया गया। 

वही समाज से भी फुरकान अंसारी के द्वारा बताया गया कि लगातार लोगों के संपर्क में आने पर ज्ञात हुआ कि लोगों के आधार आयुष्मान वोटर आईडी कार्ड में कई प्रकार की समस्याएं हैं जिनको मध्य नजर रखते हुए आज इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लाभार्थियों ने लाभ लिया। कैंप का आयोजन जे.के.पब्लिक स्कूल पास अम्बेडकर चौक मौ.मैदानियान ज्वालापुर में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *