Latest Update

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पर वैश्य समाज के बंधुओं ने किया प्रसाद वितरण का कार्यक्रम।

रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की स्थापना दिवस पर महाराजा अग्रसेन चौक पर वैश्य बंधुओं की ओर से हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम संयोजक फोनिक्स कॉलेज के चैयरमेन इंजीनियर चेरब जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन और वैश्य समाज के लोगों द्वारा समाज के उत्थान के लिए सदैव ही सामाजिक कार्यों के साथ-साथ बलिदान की गाथाएं भी की जाती रही है।उन्होंने वैश्य समाज के लोगों से संगठित होकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।अध्यक्ष एवं समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि वैश्य बंधु समाज की रीढ़ की हड्डी के समान है।संपूर्ण अर्थव्यवस्था वैश्य समाज के इर्द-गिर्द ही घूमती है।आज वैश्य समाज द्वारा व्यापार को अपना कर अर्थव्यवस्था को सुधार करने के साथ ही रोजगार सृजन करने का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर नितिन गोयल,प्रशांत अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,आशीष गोयल,विपिन गोयल,साधुराम जैन,संजय जैन,अमित अग्रवाल,आकाश जैन,हिमांशु जैन,आकाश गोयल, सौरभ सिंघल आदि ने राहगीरों को हलवे का प्रसाद वितरित किया।
Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News