Latest Update

पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप ने रपटे की गुणवत्ता को लेकर उठाए सवाल

आदर्श नगर वासियों ने पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप के साथ जाकर एसडीएम दिवेश शासनी जी के आवास पर जाकर मुलाकात की और आदर्श नगर में जो रपटे पर सरकारी बसों व् ट्रको का जो आवागमन हो रहा है अभी तक रुका नहीं है रपटे पर चलते हुए जिग जेक जैसा लग रहा है पूरे दिन धूल उड़ती रहती है उसकी भी जल्द जांच कार्य हो फिलहाल कॉलोनी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसका जल्द समाधान किया जाए
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है और अभी हमारे पास पर्याप्त फोर्स नहीं है कुछ फोर्स चुनाव संबंधित कार्यों में बाहर गई है और चार धाम यात्रा में भी गई हुई है जैसे ही 4 तारीख के बाद फोर्स आती है तो इस रोड पर फोर्स भी लगाई जाएगी जिससे कोई दुर्घटना आदर्श नगर में ना हो सके पार्षद प्रतिनिधि जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा सचिन कश्यप ने बताया कि कुछ कार्य ऐसे है जो की जल्द से जल्द हो जाने चाहिए और उनके लिए शासन प्रशासन कार्य कर रहा है और आज कॉलोनी में स्पीड ब्रेकर भी लगने शुरू हुए हैं सभी की समस्याओं को देखते हुए कार्य किया जा रहे हैं और करते रहेंगे मौके पर अजय त्यागी विमल सैनी दाताराम चौधरी, गिरिराज त्यागी, अनमोल शर्मा,आशीष कश्यप आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News