Latest Update

ब्राह्मण समाज रूडकी के तीनों संगठनों की एक संयुक्त बैठक बी० आर० डी० कॉलेज, रूडकी के चेयरमैन श्री जलज गौड़ की अध्यक्षता में पूर्वावली स्थित डॉ० अनिल शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई।

 

ब्राह्मण समाज रूडकी के तीनों संगठनों की एक संयुक्त बैठक बी० आर० डी० कॉलेज, रूडकी के चेयरमैन श्री जलज गौड़ की अध्यक्षता में पूर्वावली स्थित डॉ० अनिल शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक में जहाँ एक ओर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, उनके सुपुत्र यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे युवा नेता सुजल कौशिक वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निष्कासन निरस्त किये जाने पर भारतीय ब्राह्मण समाज, रूडकी के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा एवं जितेन्द्र कुमार का अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जलज गौड़ ने कहा कि आज सारे विपक्षी दल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति से देश को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। जनता के सामने इनके भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है। श्री गौड़ ने कहा कि आज देश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है, इसलिए अपने सम्पर्क के सभी लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० अनिल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सदैव राष्ट्रनिर्माण एवं उसके सुदृढ़ीकरण का कार्य करता है, इसलिए वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नरेन्द्र मोदी का एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना बहुत आवश्यक है। डॉ० शर्मा ने कहा कि पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक और उनकी टीम के आने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुँमुखी प्रगति कर रहा है। विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है, ऐसे में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बने रहना आवश्यक है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की परिवारवाद की नीति से क्षुब्ध होकर वे भाजपा में आये हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जीत के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे।
भारतीय ब्राह्मण समाज रूडकी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि फौज की सेवा से आने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त कभी किसी अन्य दल के लिए कार्य किया ही नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम भाजपा प्रत्याशी की बम्पर जीत में अपना हरसम्भव सहयोग देंगे।
भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और भगवान परशुराम शोभा-यात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की जबर्दस्त लहर है। देश की जनता मा० प्रधानमन्त्री जी के कार्यों से खुश है, इसलिए इस चुनाव में भाजपानीत गठबन्धन 400 से अधिक सीटें प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा है।
प्रोफेसर सम्राट सुधा ने आह्वान किया कि समाज के हित मे ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, भारतीय ब्राह्मण समाज के महामन्त्री अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरीश शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा एवं राजकुमार दुःखी, सह महामन्त्री सुधांशु वत्स, मन्त्री अंकित शर्मा एवं आदित्य शर्मा, महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक, युवा शाखा के अध्यक्ष विनय शर्मा, ममता शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, ममचन्द शर्मा, सतीश कुमार, प्रणव कौशिक, प्रदीप भार्गव, सुजल कौशिक, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, निरंकार शर्मा, आदित्य शर्मा गोनू, संचित शर्मा आदि सम्मिलित रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि ब्राह्मण समाज एक बड़ी सभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत का अभिनन्दन करेगा। महामन्त्री अरुण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अरुण शर्मा
महामन्त्री
भारतीय ब्राह्मण समाज
रुड़की

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS