जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की की ओर से आज नवसंवत्सर 2081 के आरम्भ के अवसर पर भगवान परशुराम घाट पर हवन का आयोजन किया गया।

 

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की की ओर से आज नवसंवत्सर 2081 के आरम्भ के अवसर पर भगवान परशुराम घाट पर हवन का आयोजन किया गया।

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की ने संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना के साथ आज हवन किया। संस्था के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, महामंत्री संजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि यह नवसंवत्सर सनातन धर्म का नववर्ष का अवसर है। इस अवसर पर संपूर्ण सृष्टि में बदलाव आता है और हमें अपने इसी नववर्ष को भव्य तरीके से बनाना चाहिए। इसी कारण प्रत्येक वर्ष जनपदीय ब्राह्मण सभा मानव जगत के कल्याण की भावना के साथ हवन एवं पूजन का कार्यक्रम आयोजित करता है। सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना के साथ आज हवन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जलज गौड, सौरभ भूषण शर्मा, दिनेश कौशिक, डॉक्टर अनिल शर्मा, सतीश शर्मा अध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज, दीपक शुक्ला, बिट्टू शर्मा, अरविंद शर्मा, सतीश हिन्दु शर्मा, रामदेव शर्मा, ललित शर्मा, राजेश कपिल, अशोक कुमार शर्मा, रामानंद शर्मा, प्रमोद शर्मा, सौरव कौशिक, पंडित रोहित शर्मा, सचिन शास्त्री, प्रवीण शर्मा, सुधांशु शर्मा एवं सचिन पंडित आदि सहित भारी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news