भोपाल सिंह सैनी ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन के अन्य कार्यक्रमों की रुपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके अलावा संगठन की त्रैमासिक बैठक हेतू भी चिंतन किया गया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सैनी, राष्ट्रीय कार्यालय सह-सचिव राजीव सैनी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी (चेयरमैन),प्रदेश महासचिव(संगठन) भोपाल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ (टीटू), महिला प्रदेश अध्यक्षा रोमा सैनी, सह कोषाध्यक्ष आनंद सिंह सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा संदीप सैनी, संगठन सचिव समय सिंह सैनी, युवा प्रदेश महासचिव आदेश सैनी,जिला मीडिया प्रभारी बबलू सैनी, प्रदेश मिडिया प्रभारी अनुप सैनी सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।रुड़की बद्री विशाल । आज ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.)उत्तराखंड के तत्वाधान में आजाद नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में आयोजित बैठक में आगामी होली पर्व व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी (चैयरमैन) ने कहा कि आगामी 17 मार्च दिन रविवार को हरिद्वार रोड़ स्थित पीतांबर फार्म में शाम पांच बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए महाराज शूरसैनी क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसके संयोजक पद की जिम्मेदारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद सैनी, सह-संयोजक के रुप में युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ(टीटू) व युवा जिलाध्यक्ष अमन सैनी, महिला विंग अध्यक्षा रोमा सैनी, युवा महासचिव आदेश सैनी को सौंपी गई। महाराज शूरसैनी क्लब में आगामी होली पर्व का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी(चेयरमैन) की अध्यक्षता व प्रदेश





























