देसी देसी ना बोल्या कर” गाने की सिंगर राजू की हुई अचानक मौत, CM खट्टर ने ट्वीट कर जताया शोक

“देसी देसी ना बोल्या कर” जैसे गाने से पुरे देश में हिट होने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में ही हरियाणा के एक अस्पताल में निधन हो गया है। एक रिपोर्ट की माने तो राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से पीलिया की बीमारी से जुझ रहे थे और वो हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे।उनके निधन की खबर ने मनोरंजन जगत में सभी को परेशान कर दिया है। बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले ही सिंगर राजू अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे की फिर उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। और दोबारा उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। राजू अपने एक गाने “देसी-देसी न बोल्या कर….. ” के लिए काफी प्रसिद्ध हुए थे। उनके इस गाने पर फैंस द्वारा जमकर प्यार बरसाया जा रहा था।

CM खट्टर ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राजू पंजाबी के इस अचानक निधन पर काफी दुख जताया है। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में लिखा की “प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वरउनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें” ., ॐ शांति! राजू के यूँ अचानक दुनिया को छोड़ जाने की खबर पुरे हरियाणा इंडस्ट्री के लिए दुखद भरी है। जहां पंजाबी सिंगर राजू का ऐसे अचानक चले जाने से उनके फैंस के लिए भी काफी दुख का मंज़र है। यही नहीं बल्कि इस वक़्त हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का लहर छाया हुआ है और सेलेब्स राजू के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news