भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की द्वारा आज कार्यकारणी सदस्य पूनम त्यागी के कैम्प कार्यालय से क्षेत्र में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पश्चिमी मंडल क्षेत्र में घरों पर तिरंगे झंडे लगाए गए व झंडों का वितरण किया गया।

महिला मोर्चा रूड़की की जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने बताया कि महिला मोर्चे की सभी सदस्य रूड़की जिला के सभी क्षेत्रों में झंडा वितरण कर रही है। पूनम त्यागी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चे की सभी महिलाएं झंडों के वितरण व लगाने के अभियान में हिस्सा बनकर गौरान्वित महसूस कर रही है।

आज के इस अभियान में मीनू सिंह, मंजू रावत, ममता राणा, मीनू श्रीवास्तव, नीरज रंधावा, आँचल त्यागी, पूनम सिंह व अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *