Latest Update

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने पर रुड़की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बांटी गई मिठाई।

आज महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय जिसमें राहुल गाँधी की सज़ा पर रोक लगाने के साथ ही उनकी सदस्यता बहाल करने का निर्णय आने पर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के सामने एकत्रित हो मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र शर्मा व संचालन एडवोकेट संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गाँधी की सदस्यता बहाल करने से कांग्रेस संसद में जनता के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि भारत में संविधान ही सर्वोच्च है और आज के इस निर्णय ने एक संदेश दिया है कि भारत में न्यायपालिका जिवित है। महामंत्री सचिन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाक्टर शयाम सिंह नाग्यान, डा राकेश गौड़,पंकज सिंघल, गोपाल नारसन, हेमेंद्र चौधरी, जगदेव शेखों, सुशील कश्यप, भूषण त्यागी, एम एन सक्सेना, नीरज सैनी, लवी त्यागी, गौरव प्रधान, नंद लाल यादव, मिंटू, दीपक वर्मा, जसविंद्र सिंह, नासिर, विजयपाल सिंह, पंडित वीरेंद्र शर्मा, , नीरज अग्रवाल, मेला राम प्रजापति, ललित बिष्ट, नूर आलम, आकाश आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News