Latest Update

यूपी रोडवेज की बस पलटी, पुलिस ने यात्रियों को रेस्क्यू किया

हरिद्वार। आज शाम के 6:30 बजे लगभग सूचना प्राप्त हुई कि रोडवेज की बस पलट गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जाकर देखा तो सहगल पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सर्विस रोड पर ज्ञान लोक के सामने एक रोडवेज नजीबाबाद बस डिपो उत्तर प्रदेश यूपी 21AN2991 नंबर की पलटी हुई थी। जिसमे यात्री चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल आगे और पीछे के सीसे तोड़कर सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया व तत्काल इलाज हेतु प्राइवेट वाहनों से कुछ लोगों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। शेष लोगों को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर ज्ञात हुआ कि कुल 57 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोगों को अस्पताल भेजा गया बाकी लोग ठीक थे जिनको अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। मौके पर सीओ यातायात और सीओ ज्वालापुर भी मौजूद हैं। रोडवेज बस को रोड किनारे लगाकर यातायात सुचारू रूप से चला दिया गया है ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News