वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के एक प्रतिनिधिमंडल किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रमोहन के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार से मिला जिसमें वार्ड नंबर 37 के व क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को एक ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने अवगत कराया कि 13 जुलाई 2023 को भारी बारिश से वार्ड नंबर 37 वार्ड नंबर 36 को जोड़ने वाली 28 वर्ष पुरानी टेलीसोत नाला मैं बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होकर बह गई थी जिससे वार्ड नंबर 37 के स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं 6 किलोमीटर फेर स्कूली बच्चे स्कूल जाना पड़ रहा है वार्ड नंबर 37 में प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है इस अवसर पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी वार्ड नंबर 37 प्रेम नगर कॉलोनी से प्राथमिक विद्यालय तक पक्का रास्ता का निर्माण प्रेम नगर कॉलोनी से वार्ड नंबर 36 जोड़ने वाले पुलिया का निर्माण वार्ड नंबर 37 में किसानों क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों का निर्माण क्षतिग्रस्त शौचालयों का निर्माण पीएम पीएम आवास योजना मैं निगम द्वारा क्षतिग्रस्त झोपड़ियों को शीघ्र पक्का आवास निर्माण करवाया जाए इस अवसर पर वर्तमान में रोज शाम के टाइम पर बिजली की रोस्टिंग जो हो रही है उसे बच्चों की पढ़ाई में बहुत असर पड़ रहा है तथा सांप बिच्छू का भी डर बना रहता है इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रमोहन पार्षद सुखपाल शाह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह चौहान हरि सिंह रावत भीम सिंह रघुवीर सिंह आदि बड़ी संख्या में वार्ड नंबर 37 के ग्रामीणों उपस्थित थे








