संस्था द्वारा आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी पहुंचे

संस्था सेवा परमो धर्म द्वारा लगाए गए द्वितीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में निरंतर सभी सदस्य शिवभक्तों की सेवा में लगे हुए हैं। संस्था द्वारा आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह नितिन गर्ग, नगर संचालक जल सिंह, एडवोकेट संजीव कुमार, मनोज वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, पार्षद हेमा बिष्ट ने शिविर में पहुंच कर संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की संस्था समाजहित मे बहुत अच्छा कार्य कर रही है और मैं आशा करता हूं संस्था आगे भी इसी प्रकार समाजहित में अनेक कार्य करती रहेगी। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश बाटा, सचिन गुप्ता, शिवमंगल सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। उसी के क्रम में इस वर्ष भी यह द्वितीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष रोहित पुरी और कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा 24 घंटे निःशुल्क दवाइयां एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। संरक्षक एवं सदस्यों द्वारा आयोजित इस शिविर में शहर के सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा निरंतर सहयोग किया जा रहा है। जिन के सहयोग से यह शिविर निरंतर चल रहा है। इस शिविर में कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेश पुरी, उपसचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष अमित धीमान, रिंकू वर्मा, शशांक गोयल, आलोक रोहिल्ला, ललित धीमान, दिनेश कन्नौजिया, नवीन पुरी, अमन साहनी, महेश ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अक्षय धीमान, बिट्टू शर्मा, अक्षित शर्मा, वीर यादव, दक्ष वालिया, अमित खोसला, सचिन वर्मा, सन्नी हीरा, शिव शंकर एवं मीडिया प्रभारी सुमित भारद्वाज आदि सदस्यों द्वारा अपना सहयोग किया गया । संस्था द्वारा आयोजित शिविर का बुधवार रात्री में भजन संध्या के साथ समापन किया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News