भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन बड़ी धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ किया गया

आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ,शिव लाइन संचालित श्री सनातन धर्म दक्षिणी सभा ,रुड़की की द्वारा भगवान शंकर की सबसे प्रिय महा सावन के सोमवार में भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन बड़ी धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शंकर के प्रिय सावन के सोमवार में भगवान शंकर जी को खुश करने के लिए भव्य शृंगार आरती का आयोजन किया गया जिसमें सात विद्वान आचार्य द्वारा भगवान शंकर जी की महा आरती विधि विधान के साथ की गई। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि अबकी बार भगवान शंकर की भव्य शृंगार आरती दो स्थानों पर देखने को मिलेगी एक भव्य श्रृंगार आरती भगवान श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन में आयोजित की गई और दूसरी शृंगार आरती मुक्तेश्वर शिव मंदिर पहाड़ी बाजार में 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर सभा के कार्यवाहक प्रधान सुरेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा निरंतर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रही है सभा द्वारा कई मंदिरों का सफल संचालन किया जा रहा है जिसमें विधि विधान से सनातन धर्म के रीति नीति के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है।

इस अवसर पर सभा की कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप जी ने कहा कि भगवान शंकर जी की भव्य श्रृंगार आरती में लाखों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और धर्म लाभ कमाया श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शंकर के जयकारे लगाए गए और भगवान शंकर जी का सिंगार देखकर सभी भक्तगण भक्ति में हो गए।

इस अवसर पर शिव मंदिर के पुजारी रोहित शर्मा एवं सचिन शर्मा ने कहा कि अब की बार अवश्य आरती में भगवान शंकर जी को अर्धनारीश्वर जी का भव्य रूप दिया गया है।

इस अवसर पर सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल, सोहन लाल मित्तल, उपमंत्री नवीन अग्रवाल ,गोपाल गुप्ता, सदस्यगण गगन साहनी, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News