रुड़की । गंगनहर पर रेलवे पुल के समीप शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा बनवाया जाना प्रस्तावित पुल का पहुंच मार्ग रेलवे स्टेशन की ओर महावीर एनक्लेव व पुष्पांजलि विहार कालोनियों से निकाले जाने की आशंका में दोनों कालोनी के अनेक लोग विधायक से मिले और इसका विरोध व्यक्त किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने इन लोगों को आश्वस्त किया कि रास्ता इन कालोनियों से नही निकलेगा।पूर्व सभासद एडवोकेट बिजेंद्र वर्मा,एडवोकेट संजय कुमार शर्मा,चौ.किशनपाल व चौ.राजदीप सिंह आदि के नेतृत्व में विधायक प्रदीप बत्रा से उनके आवास पर मिले इन लोगों ने विधायक से कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि इस पुल का रास्ता उनकी कालोनी से होकर गुजरेगा। वह पुल निर्माण के विरोधी नही हैं,लेकिन रास्ता उनके क्षेत्र से निकलने का वह सुरक्षा कारणों से विरोध करते हैं। क्योंकि ऐसा होने पर उनके क्षेत्र में आवाजाही बढ़ जाएगी। जिससे असामाजिक तत्वों का खतरा भी बढ़ जायेगा। चोरी,डकेती व अन्य तरह के अपराध बढ़ने की आशंका भी रहेगी। अभी सभी लोग अपने वाहन घर के बाहर खड़े करते हैं रास्ता निकलने से वाहन चोरी भी शुरू हो सकती हैं। ध्वनि और वायु प्रदूषण तो बढ़ेगा ही साथ ही अभी कालोनी भौगोलिक स्थिति के कारण सुरक्षित हैं और महिलाएं,बुजुर्ग व बालक किसी भी समय कालोनी में घूमते रहते हैं,रास्ता निकलने से इनकी सुरक्षा तो खतरे में पड़ेगी ही साथ ही महिलाओं से चेन लूट की घटनाएं भी हो सकती हैं। एडवोकेट संजय कुमार शर्मा ने बताया कि विधायक प्रदीप बत्रा ने हम सभी लोगों को आश्वस्त किया है कि इन कालोनी से मार्ग नही निकलेगा। इस दौरान कैलाश चंद्र जोशी,एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता,सुलतान यादव,सुदेश कश्यप,ओमवीर कश्यप,रविंद्र कुमार,सन्नी अरोड़ा,धीरज पांडे,मयंक गोयल,सुमित त्यागी,प्रमोद शर्मा,राम अवतार,अनिल कुमार व प्रवीन शर्मा आदि दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्रवासी मौजूद थे।






