Latest Update

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल रूड़की पूर्वी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा के नेत्रत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांति दिवस 10 मई 1857 की याद में आज दिनाँक 10 मई 2023 दिन बुधवार को प्रातः समय 11 बजे सिविल लाइन नहर किनारे स्थित सन् 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने वाली अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को स्नान कराकर तथा सफाई करने के उपरांत रंगोली बनाकर फूलों से सजाकर माल्यार्पण किया गया।

जिस का संचालन मंडल महामंत्री पूनम प्रधान एवं सर्वेश गोस्वामी ने किया। तथा कार्यक्रम को सांस्कृतिक बनाते हुये बन्दे मातरम् गीत से प्रारंभ करते हुए अन्य देश प्रेम के यादगार गीतों ,संगठन धडे चलो सुपन्थ पर बढे चलो , ए मेरे वतन के लोगों आदि को गाते हुए व भारत माता की जय, रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे आदि नारे लगाते हुए मूर्ति के चारों ओर मार्च पास्ट किया! कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का चरित्र सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा दायक है! महिला मोर्चा के जिला प्रभारी महेन्द्र काला ने कहा कि देश के ऐसी वीरांगनाओ के कारण ही देश सुरक्षित है ! कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी चौधरी भीम सिंह,जिला उपाध्यक्ष चतरसेन जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा मंडल प्रभारी सुमन रौतेला, भूतपूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी शर्मा, नत्थू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल,महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद दया शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी, कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल, मंडल मिडिया प्रभारी मंडल मंत्री महिला मोर्चा सरिता जयशवाल आकांक्षा आदि ने अपने अपने विचार रखे! कार्यक्रम में भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राम गोपाल शर्मा, शिवम्, सचिन अग्रवाल आदि ने भाग लिया अन्त में राष्ट्रगान के पश्चात राज्य आन्दोलनकारी एवं भूतपूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रही सुशीला बलूनी की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शान्ति पाठ द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई! 

        नीलकमल शर्मा

          मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा              

  मंडल रुड़की पूर्वी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News