एक दीप राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के तहत मनाया गया दीपोत्सव

रुड़की। एक दीप राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार

भारती रुड़की महानगर इकाई द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का

शिव चौक रामनगर में आयोजित किया गया। ।शिव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व है, और इस विजय के पर्व पर आज भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर हमने संकल्प लिया है।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और दीप प्रज्वलित किए कहा कि हम अपने राष्ट्र भारत को जल्द ही समस्त समस्याओं से मुक्त करेंगे। जिला महामंत्री समय सिंह सैनी ने कहा की दीप प्रज्वलन के माध्यम से हमने अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करना है।पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया की जल्द भारत माता पुनः विश्व गुरु बनेगा। कार्यक्रम में संस्कार भारती के नगर कोषाध्यक्ष राम शंकर, पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,सतीश सैनी, धरमवीर पिंकी, विवेक कांबोज, बि एल अग्रवाल, पुनीत चौधरी, चतरसेन, हेमंत सैपी, सुंदर लाल जी, पीयूष शर्मा जी उपस्थित रहे।

 

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news