Latest Update

शत प्रतिशत रहा ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम

 

शत प्रतिशत रहा ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम

आज दिनांक 19-04-2025 को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें रुड़की शिवपुरम पनियाला रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें सभी छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष योग्यता वाले छात्रों में 

मोनिका रावत, दीपांशी,मानवी सिंह, वंशिका , मुस्कान, निधि अर्शील , सृष्टि,अदीबा आदि छात्र छात्राएं रहे। 

मोनिका ने विज्ञान विषय में 98 अंक तथा हिन्दी विषय में 92 अंकों के साथ 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।मानवी सिंह ने विज्ञान विषय में 98 तथा हिन्दी विषय में 93 अंकों के साथ 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

दीपांशी ने विज्ञान विषय में 100 तथा गणित विषय में 95 अंकों के साथ 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वंशिका ने विज्ञान विषय में 95 अंक तथा गणित विषय में 92 अंकों के साथ 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुस्कान ने 75 अर्शील ने 74 निधि ने 73 तथा सृष्टि ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा पंत छात्रों को पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री वासुदेव पंत ने कहा कि हमारे विद्यालय में सभी छात्राएं बहुत होनहार है तथा इस उपलब्धि में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की अहम भूमिका है।

सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने को शुभकामनाएं भी तथा उनकी उज्जैन भविष्य की कामना की।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news