Latest Update

उम्दा कार्य कर रहे जल पुलिसकर्मियों के काम को एसएसपी ने सराहा*जवानों को शाबाशी देते हुए ट्रैक सूट किए वितरित*

आज दिनांक 13.03.2023 को एसएसपी श्री अजय सिंह ने जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय में जल पुलिस हरिद्वार में तैनात कर्मचारीगण से मुलाकात कर विभिन्न अवसरों पर डूब रहे लोगों को बचाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने पर सभी की सराहना की।

उक्त अवसर पर श्री अजय सिंह ने हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर नियुक्त जल पुलिस कर्मियों में एकरूपता के साथ-साथ आमजन के सम्मुख स्पष्ट आइडेंटिटी के लिए ट्रैक सूट वितरित किए गए। वितरण के दौरान RI लाइन जितेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News