हिंदी के उत्थान में देश का उत्थान
रुड़की संवाददाता: राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार में अग्रणी रहने वाले राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनोहर अरोड़ा को 26 वे राष्ट्रभाषा विकास सम्मेलन नई दिल्ली में हिंदी के प्रचार प्रसार में किए गए कार्यों के कारण राजभाषा रतन सम्मान से सम्मानित तथा राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के ही श्री पवन कुमार को हिंदी भाषा भूषण सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया

यह आयोजन यूएमएस पत्रिका एवं सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में दिनांक 10 मार्च 2023 को गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार नई दिल्ली में 26 वे राष्ट्र भाषा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में देश के विभिन्न साहित्यकार राजभाषा प्रेमी विद्वत जन लेखक कवि राष्ट्रभाषा प्रेमी प्रबुद्ध जन ने प्रतिभाग किया.

इस राष्ट्रभाषा सम्मेलन के मुख्य विषय राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी के गौरव हेतु हमारे सामूहिक प्रयास तथा दूसरा भारतीय भाषा साहित्य मे प्रेम और सद्भावना के रहे.

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनोहर अरोड़ा ने अपने विचार प्रस्तुत किए डॉक्टर अरोड़ा ने राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला तथा संस्थान द्वारा आयोजित मौलिक पुस्तक पुरस्कार योजना तथा दिनांक 17 18 अगस्त 2023 को हिंदी में आयोजित राष्ट्रीय जल संगोष्ठी के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी लोगों ने हिंदी के प्रचार प्रसार और विकास में अग्रणी भूमिका निभाने क़ी अपनी कसम को दोहराया, और आगे भी इसी तरह हिंदी को प्रचारित करने की सभी लोगों से अपील की.






