Latest Update

भारतीय ब्रह्म समाज के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया होली का पावन पर्व समाज में विशेष महत्व रखने वाले प्रभुत्व जनों को किया गया सम्मानित।

*नफरत की होली जला खेल प्यार का फाग*

भारतीय ब्रह्म सभा रूड़की के तत्वावधान मे गंग नहर किनारे स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि गृह मे होली मिलन समारोह व रंगारंग कविसम्मेलन कार्यक्रम बडी धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमें अबीर गुलाल और फूलों की शानदार होली खेली गयी। और मनमोहक रसिया गान गाया गया एवं महाकवियों ने उमंग तरंग के साथ हास्य व्यंग्य की फुहारें प्रस्तुत की।

  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पदमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मणों का एक जुट होना आज समय की पहली आवश्यकता हैं। साथ ही आह्वान किया कि सभी ब्राह्मण ब्रह्म सभा से जुड़े और जोड़ें अतः एकजुट होकर मजबूत होवे और अपनी ताकत का परिचय दे।अपने काव्यात्मक अन्दाज मे कहा

*यूँ तो दिल किसी न किसी पर फिदा होता है,मगर प्यार करने का दौर जुदा जुदा होता है।हर इंसान को एक मर्तबा गिरना होता है, उस गिरे हुए को जो उठा ले वो उसका खुदा होता है।।* जिला पौडी के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनन्द भारद्वाज विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ब्राह्मणों की उन्नति शिक्षा एवं संस्कार के बिना अधूरी है।अतः बच्चों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक कर बड़ा इंसान बनाये।साथ ही आशा प्रकट की भारतीय ब्रह्म सभा अब अपने पुराने गौरवशाली स्वरूप मे आ चुकी है।अतः आने वाले समय मे यह संगठन ब्राह्मण समाज को गरिमामय सकारात्मक दिशा देगा।श्री रमेश सेमवाल जी ने ग्रहों के दोष निवारण और वास्तुशास्त्र के बारे मे दुर्लभ जानकारीदी ।हरिद्वार से आये कवि वरिष्ठ पत्रकार तथा उत्तराखंड विचार जागृति मंच के अध्यक्ष श्री सुधीर शर्माने अपनी हास्य रचनाएँ सुनाकर खूब हंसाया और मनमोहक ढंग से रसिया गान गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।पांडाल में मौजूद सभी श्रोतागण रसियागान पर थिरक उठे।रसियागान के साथ साथ ही रँगारंग अबीर गुलाल एवं फूलों की शानदार यादगार होली पूर्ण उमंग तरंग ऊर्जा के साथ खेली गई ।युवा कवि श्री राजीव कपिलप्रोफेसर ने हास्य रस की फुहार बिखेरते हुए कहा *बिन पिए जो झूमते हैं उनका क्या करें,बिना विचारे बोलते हैं उनका क्या करें।चीते तो आप लाए हो बहार से मोदी जी,जो गधे यहाँ घूमते हैं उनका क्या करें।।* इस अवसर पर वानप्रस्थी जागृति मंच के अध्यक्ष कर्नल एम पी शर्मा ने राष्ट्रहित सर्वोपरि का सन्देश दिया।वरिष्ठ समाजसेवी सतीश कौशिक, सुरेश शर्मा, जे पी शर्मा और प्रवीण गौतम शेरपुर जिलाध्यक्ष,सन्दीप जी और प्रभात जी हरिद्वार ने होली महापर्व को मिलजुल कर मनाने का संदेश दिया।साथ ही कहा कि सभी ब्राह्मणों को आपसी कटुता, मतभेद मनभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे ,सद्भाव और एकता के साथ होली महापर्व को मनाना चाहिए।

अरविन्द भारद्वाज अध्यक्ष भारतीय ब्रह्म सभा ने होली के पावन अवसर पर होली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही ब्राह्मण पर स्वम के समाज के अलावा पूरे भारतीय समाज को जागृत करने का भी दायित्व है।सभी सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुएअपनी काव्यरचना में सभा की ओर से सन्देश दिया।

*नफरत की होली जला खेल प्यार का फाग।ऊपर उठ हर भेद से नई भोर मे जाग।।*

*झलके मुखमंडल पर प्यार होली मे।देश का होवे अब तो नवश्रंगार होली मे।।*

 श्री विनोद मिश्रा जी ने दोहरे चरित्र पर पंक्तियाँ पढ़ी *”मास्क वाला चेहरा तो आम हो गया।एक इशारे पर ही कत्ले आम हो गया।।*”श्री गोपाल नारसन जी ने राजनीति के ऊपर व्यंग कविता प्रस्तुत की।जिसे सराहा गया।श्री रमेशचन्द जी कवि डाक विभाग द्वारा प्रस्तुत *लोगों का नजरिया* हास्यरचना को भी सराहा गया।सन्दीप शर्मा महासचिव ने कुशलता पूर्वक समारोह का प्रबंधन करते हुए संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री सुरेश शर्मा मुख्य संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी ब्राह्मणों का आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा *होली महापर्व की एक ही बात।प्यार बढाओ सबके साथ।।*

इस मौके पर सर्व श्री आदेश कोशिक जी,सुनील शर्मा भगवानपुर ,श्री अशोक शर्मा प्रधानाचार्य, मनोज शर्मा,इंदुलोचन कपिल, जगमोहन शर्मा, उमेश शर्मा, आदित्य शुक्ला, सन्दीप कौशिक प्रधानाचार्य, लालाराम शर्मा, पण्डित सचिन शास्त्री, सुरेश शर्मा पूर्व SHO, योगेश कुमार शर्मा, मुनीश शर्मा निदेशक प्रेस क्लब, हेमंत शर्मा, एस सी पाठक, विपिन कुमार पाठक,नरेश शर्मा मंगलोर, सुरेन्द्र पाल शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, संजय गौतम, सन्दीप गौतम, नरेन्द्र शर्मा गोबिंद नगर,दीपक शांडिल्य संयुक्त सचिव, महेश शर्मा राकेश शर्मा, डॉ रामकुमार शर्मा, ललित शर्मा, मोहित शर्मा, पंकज भारद्वाज, विनय शर्मा पोस्टल, सुंदरम शर्मा, देवेश शांडिल्य, गौरव शर्मा, राकेश कुमार शर्मा शेरपुर, अवनीश वत्स, सुनील कौशिक, विकाश शर्मा मेहवड, विपुल भारद्वाज, संजय मिश्रा, अमित शर्मा, नागेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा, मयंक शर्मा, आलोक शर्मा, श्रीमती नीलम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News