रुड़की। आज गन्ना विकास विभाग लिब्बरहेडी, मंगलौर, जनपद हरिद्वार के परीक्षेत्र के ग्राम शक्ति में सामूहिक सभा का आयोजन किया गया । सामूहिक सभा कार्यक्रम का उद्घाटन गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के एस सी डी आई ,(डिप्टी) बी के चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी के चौधरी द्वारा बताया गया कि किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव है। जिसके लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है किसानों की आय दोगुनी करना हम सब का उद्देश्य है। इसके उपरांत पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले प्रगतिशील कर सको को सम्मानित किया गया । किसानों को सम्मानित करने के लिए एक चयन समिति का गठन किया गया । चयन समिति में राम कुमार चौधरी पदम सिंह रामपाल सिंह संदीप पवार राज सिंह रहे। इसके उपरांत दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में गाय में मोती पवार प्रथम स्थान पर राहुल कुमार पवार द्वितीय स्थान पर रामवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भैंस में नितिन कुमार कुमार प्रथम स्थान पर नवरत्न सिंह द्वितीय स्थान पर प्रवीण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालू की जोड़ी में प्रथम स्थान पर संजीव कुमार कनक सिंह द्वितीय स्थान पर नवाब सिंह तृतीय स्थान पर रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव कुमार संदीप सिंह राज सिंह राम कुमार नितिन कुमार रविंद्र सिंह रामपाल सिंह रामवीर सिंह प्रवीण कुमार मोतीराम नवरत्न सिंह नवाब सिंह कनक सिंह सुखपाल सिंह सुनील कुमार राज सिंह रतन सिंह विजय सिंह दिनेश प्रसाद सकलानी विजय कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव






