Latest Update

प्रेस क्लब रुड़की के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान,मेयर गौरव गोयल ने नगर हित एवं पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने का किया वादा

रुड़की।प्रेस क्लब रुड़की के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम गंग नहर किनारे स्थित प्रेस क्लब कार्यालय पर किया गया,जिसमें मेयर गौरव गोयल ने सभी नवनिर्वाचित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्हें पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता है,इसलिए पत्रकारिता को भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी माना गया है।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवगठित प्रेस क्लब रुड़की की कार्यकारिणी नगर हित एवं पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करेगी।

उन्होंने अपनी ओर से भी सभी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा,उपाध्यक्ष बबलू सैनी,महासचिव अनिल सैनी,सचिव तोषेन्द्र पाल, कोषाध्यक्ष योगराज पाल, निदेशक नितिन कुमार व मनीष शर्मा के अलावा सुभाष सक्सेना,दीपक अरोड़ा,राहुल सक्सेना, मिक्की जैदी,अनूप सैनी,शशांक गोयल,गौरव वत्स आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News