Latest Update

पटाखा गोदाम में हुआ ब्लास्ट, तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत,रुड़की में सोमवार को पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा 

रुड़की। मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के समीप स्थित पटाखा गोदाम आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से रेफर कर दिया गया है।

सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 15 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माहीग्रान और एक अन्य युवक मौजूद थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News