Latest Update

भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यकारिणी का स्वागत किया गया

रुड़की। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और सभी ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचे इस संबंध में हुए हैं लगातार सक्रिय रहेंगे। गणेशपुर स्थित पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर के कार्यालय पर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पश्चिमी मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।रुड़की रेलवे स्टेशन रोड स्थित भाजपा के युवा नेता व पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर के कैंप कार्यालय पर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नगर विधायक प्रदीप बत्रा बैठक के दौरान संबोधित किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों संगठन द्वारा दिए गए पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है जो पार्टी ने सम्मान दिया है। उसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर पार्टी व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करना चाहिए। विधायक बत्रा ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री देश की सेवा प्रधान सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। और प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सेवक के रूप में काम कर रहे हैं तो हम सभी को भी अपने पद पर रहकर जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पदों पर बैठे व्यक्ति प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख दुख में शरीक होने का भाव रखता है। यही वजह है कि पार्टी यही वजह है कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करता है। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष कुशाग्र गर्ग का भी स्वागत किया। नगर विधायक ने कहा भले इनकी उम्र देखने में छोटी हो लेकिन उन्हें विश्वास है कि यह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बड़े काम करेंगे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। व शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए पार्टी को मजबूत बना काम करें ।इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज सैनी,भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुशाग्र गर्ग, ओबीसी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा पिंकी अमित प्रजापति सुमित अग्रवाल सतीश शर्मा मंडल महामंत्री भरत कपूर, अमित अग्रवाल, मंडल मंत्री मंजू रावत, मनीष प्रकाश, सुधीर चौधरी, अविनाश त्यागी, अनुज त्यागी, कोषाध्यक्ष राकेश धीमान मीडिया प्रभारी दीपक अरोड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज आत्रे, आईटी प्रभारी सुमित भारद्वाज गौरव त्यागी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News