Latest Update

तहसील में पार्किंग बनने पर अधिवक्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

रुड़की। एडवोकेट नवीन जैन ने तहसील पहुंचे गढ़वाल आयुक्त के सामाने तहसील में बनाई जा रही मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध जताया तो जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। जिसके बाद एडवोकेट ने कहा कि यदि पार्किंग शहर के अलावा तहसील में बनी तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इसके बाद एडवोकेट ने प्रेस कांफ्रेंस कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई की साजिश रच रहे हैं।

गौरतलब है कि तहसील में मल्टी स्टोर पार्किंग का एडवोकेट नवीन जैन सहित कई अधिवक्ता विरोध कर चुके हैं। पूर्व में भी विरोध करते हुए इसके औचित्य को लेकर सवाल उठाते हुए पार्किंग को शहर में जरुरत वाली जगह पर बनाने की मांग की थी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पार्किंग समीप मंदिर स्थल के रास्ते को भी नुकसान पहुंचेगा। इसे लेकर एडवोकेट नवीन जैन ने शुक्रवार को पहुंचे गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार के सामने यह बात रखी। इस पर जिलाधिकारी ने पार्किंग सही बताते हुए पूर्व निर्धारित जगह पर बनाने की बात कही।

जिस पर एडवोकेट नवीन जैन ने कहा कि पार्किंग शहर में नहीं बनेगी तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मल्टी स्टोरी पार्किंग से मंदिर के रास्ते को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्हें अपने चैंबर के टूटने का कोई मलाल नहीं होगा, लेकिन मंदिर के रास्ते को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News