भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ,मोर्चे के अध्यक्षों ,मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वी जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज करणवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वैजयंती माला की ओर से भगवानपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ,मोर्चे के अध्यक्षों ,मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का समाजसेवी रोमा सैनी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया, इसके उपरांत मंचासीन पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सर्वप्रथम संत रविदास जी का भजन गाया गया इसके उपरांत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज करण वाल एवं वैजयंती माला, भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा करणवाल द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष , जिले के पदाधिकारियों मोर्चे के अध्यक्षों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह ,पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहां की आज उन्हें ऐसे व्यक्तित्व के बारे में बोलने का अवसर मिला है जो ईश्वर का स्वरूप बनकर धरती पर आए थे और जिन्होंने लोगों की सोच को नई दिशा प्रदान की, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करनवाल ने कहा कि गुरु रविदास एक महान संत ,कवि दार्शनिक और समाज सुधारक थे संत रविदास का जन्म का उद्देश्य संपूर्ण जगत को धर्म के मार्ग पर चलाने के लिए पूर्ति हेतु हुआ था, इस अवसर पर वैजयंती माला ने कहां की संत रविदास ने समाज की सारी कुरीतियों को हटाकर समाज में जात पात छुआछूत और भेदभाव की भावना का अंत किया एवं समाज में सौहार्द की भावना को लाये, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, डॉक्टर राजेश सैनी ,सुशील पेगोवाल, ज़िला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सोनु धीमान, प्रदीप पाल , चतरसेन, जिला मंत्री , सतीश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अफजाल अली, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाल ,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, मंडल अध्यक्ष रवि राणा ,संजय कश्यप, संदीप तोमर, संजय त्यागी, पंकज पाल, आदित्य रोड, योगेंद्र सैनी, मनोज चौधरी ,सुधीर चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, मनोज पवार, अबनीश त्यागी ,तृप्ति कंसल ,हिमांशु शर्मा कपिल बर्मन ,जितेंद्र कुमार अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से अनीश गोड़, अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यूसुफ मलिक, मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news