रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने आज संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उत्तराखंड सरकार के चलते जो भी भर्ती घोटाले पूरे प्रदेश में चल रहे हैं उसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जल्द से जल्द कार्यवाही करने एवं निर्णय लेने में कोताही न बरतने एवं जल्द निर्णय लेने हेतु अपने और अपने पार्टी की ओर से सशक्त मांग की एवं अपने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं दायित्व धारियों द्वारा आने वाले 2024 एवं नगर निगम के चुनाव को लेकर कमर कसने को लेकर आव्हान किया।









