

रुड़की।पुरानी दिल्ली की मशहूर नायाब नाहरी और पाये का लाजवाब जायका अब रुड़की वासियों को भी मिलेगा।नगर में बादशाह होटल के पास तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में एआईएमआईएम (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी मुख्य अतिथि रूप से पहुंचे।उन्होंने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया।इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।डॉ०काजमी ने रेस्टोरेंट संचालक नदीम हमीद को नए कारोबार की शुरुआत पर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कारोबार की तरक्की की कामना की।उद्घाटन अवसर पर रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से लोगों को मुफ्त नाहरी खिलाई गई।पुरानी दिल्ली के खास जायके का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।डॉ०नैयर काजमी ने भी नाहरी का स्वाद चखा और उसकी जमकर तारीफ की।


तीन तरह की नाहरी होगी उपलब्ध



संचालक नदीम हमीद ने बताया कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को पुरानी दिल्ली जैसा स्वाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।यहां सादी नाहरी एक सौ बीस रुपये,नल्ली नाहरी डेढ़ सौ रुपये और बोन नाहरी एक सौ चालीस रुपये में उपलब्ध होगीनाहरी के साथ गर्मागर्म और मुलायम रोटियां भी परोसी जाएंगी।


फैमिली सेक्शन और मिनरल वाटर की सुविधा

रेस्टोरेंट में परिवारों के लिए अलग फैमिली सेक्शन तैयार किया गया है।ग्राहकों की सुविधा के लिए मिनरल वाटर की व्यवस्था भी रहेगी।शहर काजी निजामुद्दीन हाजी शकील अहमद ने नाहरी के स्वाद,मुलायम रोटी और बेहतर सर्विस की सराहना करते हुए कहा कि रुड़की में इस तरह का जायका एक अलग पहचान बना सकता है।इस अवसर पर मोहम्मद आजम,मोहम्मद शहजाद खान,मोहम्मद हमास,मोईन,जहांगीर,हाजी इनाम,मोहम्मद आलम,जीशान,मोहम्मद हारून,सलमान,उमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।सभी ने संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए कारोबार की सफलता की कामना की।






