

रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट रुड़की के सभागार में चल रही तीन दिवसीय कोसलमं शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यशाला में कविता वर्मा प्रवक्ता, मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार सिंह एवं लाल सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। कौशलमं शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा के अलावा उनके सर्वांगीण विकास करना है जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना स्वस्थ होकर कर सकें।


कार्यशाला का तीसरे दिन की शुरुआत माइंडफूलनेस के साथ की गई इसके बाद हरमंजीत सिंह कौर ने आख्या प्रस्तुत की।



कार्यक्रम प्रभारी कविता वर्मा प्रवक्ता ने विद्यार्थी के चिंतन कौशल और उद्यमशील मानसिकताओं पर प्रकाश डाला।


शशांक जोशी लर्निंग फाउंडेशन जिला समन्वयक ने कौशलमं शिक्षक अभिमुखीकरण की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रैड फिनाले प्रस्तुति पर चर्चा की एवं विद्यार्थियों के काउंसलिंग के महत्व पर चर्चा की । मास्टर ट्रेनर लाल सिंह ने अभिभावक शिक्षक एवं अध्यापक की काउंसलिंग पर चर्चा की

तीन दिन चली कार्यशाला में कौशलमं की पृष्ठभूमि, कौशलमं कार्यक्रम की झलक, शिक्षकों द्वारा सफलता पर अनुभव, फटीलेसन का, विद्यार्थियों पर प्रभाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, शिक्षक का विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्य आदि विषय पर गहन चर्चा हुई। कार्यशाला, सुमन लता, रितु सिंह, संगीता देवी, पूनम नेगी, जय प्रकाश, डॉक्टर एकता सैनी, मोमिना बेगम, राजपाल सैनी, नवीन सैनी, सुखदेव सैनी, राजकुमार, जॉनी प्रसाद,सुनील पाल, सुशील कुमार रमन, राजपाल सिंह अति उपस्थित रहे।

कार्यशाला के अंतिम दिवस पर आकाश सारस्वत प्राचार्य (शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की) सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।











