Latest Update

21वीं सदी के कौशल, सहकार्यता, संवाद और उद्यमशील मानसिकता पर केंद्रित रही तीन दिवसीय कौशलम् कार्यशाला


रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट रुड़की के सभागार में चल रही तीन दिवसीय कौशलम् शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रशिक्षण समन्वयक कविता वर्मा प्रवक्ता, मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार सिंह एवं लाल सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। कौशलम् शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा के अलावा उनके सर्वांगीण विकास करना है, जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना स्वस्थ होकर कर सकें।

इस पूरे प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र 21वीं सदी के कौशल रहे। कार्यशाला में मुख्य रूप से सहकार्यता, संवाद, तार्किक चिंतन एवं रचनात्मक चिंतन पर विशेष बल दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि आज के विद्यार्थी को केवल परीक्षा में अंक लाने तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उसे टीम में मिलकर काम करना, अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखना, किसी भी समस्या पर तर्क के साथ सोचना और नए-नए रचनात्मक विचार लाना सिखाना है। इसके साथ ही उद्यमशील मानसिकताओं पर भी गहन चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से _ग्रिट (दृढ़ता), नई चीजें आजमाना, स्व-जागरुकता एवं स्वतंत्रता सोच_ को प्रमुखता से दर्शाया गया। बताया गया कि विद्यार्थी में असफलता के बाद भी डटे रहने की क्षमता, कुछ नया करके देखने का साहस, अपनी क्षमताओं और कमजोरियों को पहचानने की समझ तथा स्वयं सोचकर निर्णय लेने की स्वतंत्रता विकसित करना ही कौशलम् का असली उद्देश्य है।

कार्यशाला के तीसरे दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस के साथ की गई, इसके बाद हरमनजीत सिंह कौर ने आख्या प्रस्तुत की। प्रशिक्षण समन्वयक कविता वर्मा प्रवक्ता ने विद्यार्थी के चिंतन कौशल और उद्यमशील मानसिकताओं पर प्रकाश डाला। शशांक जोशी, लर्निंग फाउंडेशन जिला समन्वयक ने कौशलम् शिक्षक अभिमुखीकरण की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति पर चर्चा की एवं विद्यार्थियों के काउंसलिंग के महत्व पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर लाल सिंह ने अभिभावक, शिक्षक एवं अध्यापक की काउंसलिंग पर चर्चा की। तीन दिन चली कार्यशाला में कौशलम् की पृष्ठभूमि, कौशलम् कार्यक्रम की झलक, शिक्षकों द्वारा सफलता पर अनुभव, फटीलेसन का, विद्यार्थियों पर प्रभाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, शिक्षक का विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्य आदि विषय पर गहन चर्चा हुई। कार्यशाला में सुखदेव सैनी, आलोक सिंह, मनोहर भंडारी, हरमंजित कौर, राजपाल, मुकेश कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार सैनी, बुद्धि राम पटेल, सत्य प्रसाद त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, हेमलता, हरदेव सिंह, तुषार पुष्कर, श्रीमती अलका, राजकुमार, गणेश प्रसाद, राठौड़ी, कि जोशी, ममता गिरी, मदरसा रावत, मंजू कक्कर, अमजद अली, श्रीमती प्रवेश, भगत सिंह, एकता सैनी, परविंदर कुमार, कुलदीप सिंह, सीमा, जॉनी प्रसाद, विश्वजीत सिंह, यशपाल सिंह, सुमन लता, शैली, मंजू पवार, संजय सिंह, हरि सिंह, पवन कुमार, सुशील कुमार, जसवीर सिंह, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, श्रीमती निशा, रजनी सचदेवा, विनीता भट्ट, संगीता देवी, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, मोमिना बेगम, अनिता कंवल, रेखा रावत आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News