

रुड़की। रहमतपुर में भाजपा के शक्ति केंद्र ग्राम बाजूहेड़ी,बेलडा तथा रहमतपुर का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ,जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह रोड ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती का आधार उसके कार्य करता होते हैं।पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें हर संभव प्रयास करने चाहिए,साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनता हित के लिए चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने की जरूरत है। चौधरी धीर सिंह रोड ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जताने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार द्वारा आम जनता के विकास के लिए तमाम अच्छी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासन में सभी क्षेत्रों और वर्गों का समान रूप से तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुशील प्रजापति,कलियर विधानसभा प्रभारी अजय टांक,पतंजलि मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक अरुण सैनी,धर्मवीर रोड तथा सोम प्रकाश गुप्ता आदि बड़े संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।












